logo
Read our latest articles regarding health
Latest Posts
+919501900927
[email protected]
FOLLOW US:
+91 9501900927
Top
 

Aaj Ka Rashifal शनिवार 12 जून 2021 – Todays Horoscope-Business-Love-Health

Rashifal aaj ka rashifal राशिफल
22 Apr

Aaj Ka Rashifal शनिवार 12 जून 2021 – Todays Horoscope-Business-Love-Health

दैनिक कुंडली या आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) पूरे दिन के लिए तैयार रहने में आपकी सहायता करता है। दैनिक राशिफल Rashifal संक्षिप्त में पूरा दिन बताता है। हमारी दैनिक कुंडली तैयार करता है और 5 ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध, शनि, और बृहस्पति के स्थानों, दो प्राकृतिक जलाशयों (सूर्य और चंद्रमा) और 2 छायादार ग्रहों (राहु और केतु) का उपयोग करके गिना जाता है। उनके सटीक स्थान और प्लेसमेंट आज का राशिफल Aaj Ka rashifal निर्धारित करने में मदद करते हैं।

12 जून शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुघ की राशि मिथुन में हो रहा है। यहां शुक्र पहले से विराजमान हैं जिससे यहां शुक्र और बुध का शुभ संयोग बना रहेगा। मिथुन राशि में दो शुभ ग्रहों की स्थिति होने के बावजूद अन्य ग्रहों की स्थिति से मिथुन राशि के लोगों को आज मानसिक परेशानी होगी। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, किन्हें ग्रहों से शुभ फल मिलेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

 

पढ़िए आज का राशिफल आपकी राशी अनुसार

मेष Rashifal | राशिफल Aries Aaj Ka Rashifal (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) 12 जून 2021

पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी किसी कार्य के लिए प्रयासरत हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आपका व्यवहार समाज में आपको सम्मानित करेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची हो सकती है। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कुछ नियम बनाने जरूरी है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

व्यवसाय- पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्या की वजह से प्रोडक्शन के काम रूके हुए थे, वह अब दोबारा शुरू हो सकते हैं। इस समय व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। कोई राजकीय मामला भी हल हो सकता है।

लव- घर का वातावरण सुव्यवस्थित रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज लेते रहें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 4

वृष | राशिफल Taurus Aaj Ka Rashifal (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) 12 जून 2021

पॉजिटिव- कुछ समय अपने व्यक्तिगत रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप के भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी।

नेगेटिव- परंतु आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत में ही किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी हो सकती है। गुस्से और आवेश में ना आएं तथा शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना लें। टीम बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। परंतु सभी गतिविधियों पर नजर भी रखना जरूरी है। ऑफिस में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें।

लव- पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का एक साथ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा।

स्वास्थ्य- थकान और बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती है। अपना ब्लड प्रेशर तथा शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन | राशिफल Gemini Aaj Ka Rashifal, (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके जीवन की बड़ी पूंजी रहेगी इसलिए उनका सम्मान करते रहें।

नेगेटिव- सिर्फ योजनाएं बनाने में ही समय नष्ट ना करें, उन्हें कार्य रूप देना भी जरूरी है। बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी रखें। बच्चों की समस्याएं सुने और उनका समाधान करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। क्योंकि इसकी वजह से कोई आर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती है। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें।

लव- दांपत्य जीवन में सरसता रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम पर अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 5

कर्क Rashifal | राशिफल Cancer Aaj Ka Rashifal,  (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- उचित समय में किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलते हैं। इसलिए प्रकृति के संदेश को समझें और अपनी योग्यता व प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं। युवाओं को भी किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है।

नेगेटिव- किसी संबंधी से पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो पहले उस पर एक बार फिर से गंभीरता से विचार करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। कुछ विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक रहेगी।

लव- घर में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। इस समय कोई इंफेक्शन होने जैसी स्थिति लग रही है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 1

सिंह | Aaj ka Rashifal राशिफल Leo Rashifal, (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- काफी समय बाद घर में किसी संबंधी के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी।

नेगेटिव- कोई अप्रत्याशित खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से बजट भी गड़बड़ा जाएगा। इस समय अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष सार्वजनिक ना करें, अन्यथा बैठे-बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। जमीन-जायदाद से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील होना संभव है।

लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी तरह के जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

किडनी खराब होने से पहले शरीर क्या क्या संकेत देने लगता है?

कन्या | Aaj ka Rashifal राशिफल Virgo, (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा कैरियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज निपट सकते हैं। किसी निकट संबंधी द्वारा खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- छोटी से छोटी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बनेगी। इसलिए व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें। तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। अकस्मात कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव होने की आशंका है।

लव- अपने पारिवारिक जीवन पर किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 3

तुला | राशिफल Libra – Aaj ka Rashifal (जिनका नाम र, त से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- घर में परिवर्तन संबंधी कुछ कार्य संपन्न होंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे।

नेगेटिव- यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि स्थगित ही कर दें। कोई भी निर्णय लेते समय अच्छे-बुरे पहलूओं पर अवश्य सोच-विचार करें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। क्योंकि परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल ही हैं। नौकरी पेशा लोगों पर कार्यभार आज कुछ हल्का रहेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध रहेंगे। परिजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- छाती से संबंधित कुछ परेशानी जैसे खासी, कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी

भाग्यशाली अंक- 9

Kidney Disease Treatment In Hindi- क्या किडनी फेलियर को ट्रीट कर सकते हैं?

वृश्चिक | राशिफल Scorpio Aaj Ka Rashifal, (जिनका नाम न, य से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत भी कामयाब होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभवों तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करें।

नेगेटिव- अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर ना करें, कोई जलन की भावना से आपके प्रति गलत नजर रख सकता है। जमीन जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का कर्जा लेने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।

लव- काम के साथ-साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में भी समय व्यतीत करें। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 2

Lauki जहरीली है कैसे पता लगाएं, कैसे करें पहचान?

धनु | राशिफल Sagittarius- Aaj ka  Rashifal, (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी।

नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने से संबंधों में खटास आ सकती हैं। किसी की सलाह पर विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है।

व्यवसाय- बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में काम की अधिकता बनी रहेगी। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा तथा कर्मचारियों पर आपका दबदबा भी बना रहेगा।

लव- किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा तथा संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके मनोबल तथा आत्मविश्वास को गिराने का प्रयास करेंगे। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 3

लक्षण जो हार्ट अटैक के 1 महीने पहले नजर आने लगते हैं

मकर राशिफल |  Rashifal Capricorn – Aaj ka Rashifal, (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थी, वे वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग द्वारा हल हो जाएंगे।

नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपने आवेश पूर्ण व्यवहार पर काबू रखें। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, परंतु किसी को भी उधार बिल्कुल ना दें।

व्यवसाय- कोई व्यवसायिक डील फाइनल करते समय बहुत अधिक समझदारी व सूझबूझ की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान ना दें। क्योंकि वर्तमान कार्यों में ही कुछ बेहतर होने की संभावना है।

लव- जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम होने से आपको उचित सहयोग देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या रहेगी। आराम लें तथा गर्मी से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 2

White Rice चावल खाने से शरीर को कौन से नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है?

कुंभ | Rashifal राशिफल Aquarius- Aaj ka Rashifal, (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह आज से आपके दैनिक कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते रहेंगे। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी।

नेगेटिव- इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है।

व्यवसाय- नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा। इस समय शेयर तथा स्टॉक मार्केट की तरह बिल्कुल भी रुख ना करें। नुकसान होने की आशंका है।

लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

पेशाब में जलन का मुख्य कारण क्या होता है? इसका नेचुरल आयुर्वेदिक उपचार

मीन Pisces | Aaj ka Rashifal – , (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है), 12 जून 2021

पॉजिटिव- युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है। दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें।

व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा व्यावसायिक पार्टियों के संपर्क में भी रहें। इस समय व्यवसाय से संबंधित एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। इसमें किसी खास व्यक्ति की मदद भी मिलेगी।

लव- पति-पत्नी् के बीच कुछ मतभेद रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तनाव लेने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 9

Side Effects of Chemotherapy in hindi

Jagdish Singh

Blogger

Leave a Reply:

You don't have permission to register