
निम्बू से नुकसान! क्या निम्बू पानी रोज पीने से नुकसान भी हो सकते हैं ?
निम्बू से नुकसान- यदि आप वज़न कम करने के लिए खूब नींबू पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा नींबू पानी का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
अगर सुबह नींबू पानी का सेवन किया जाए तो ये बड़ा प्रभावी है। गर्म पानी में नींबू का रस मिलाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह नींबू और उसके छिलके से विटामिन सी और पॉलीफेनोल निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, आप रोजाना कितना नींबू पानी पीते हैं, यह महत्वपूर्ण है।
Read more मुलेठी (Licorice) -50-75 % मुँह के छाले होंगे एक दिन में ठीक
कितना निम्बू पानी है सही
बेंगलुरु स्थित nutritionist विशेषज्ञ डॉ अंजू सूद और डॉ रूपाली दत्ता के अनुसार, प्रतिदिन 2 नींबू का रस आपको गर्मियों में हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। शहद और नींबू का पानी एक स्वादिष्ट नींबू पानी मिश्रण है जो हमारे जिगर और गुर्दे के लिए एक अच्छा बूस्टर हो सकता है। इसके अलावा, नींबू का पानी हमारे शरीर में एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन सी की भरपाई के लिए अच्छा है जो स्वस्थ बालों और दिल के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन ज़्यादा निम्बू से नुकसान हो सकता है जो आपकी सेहत पर खराब असर कर सकता है।
निम्बू से नुकसान
आइये जानते हैं ज्यादा निम्बू से शरीर को क्या क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-
निम्बू से दांतों को नुकसान पहुंचता है
एक रिसर्च के मुताबिक, नींबू पानी में मौजूद एसिड टूथ एनमल को कमजोर बना देता है। नींबू में सिट्रस एसिड होता है जो दांतों की सबसे बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बहुत ज़्यादा नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
निम्बू से पेट खराब हो सकता है
अगर आप बहुत ज़्यादा नींबू का रस पीते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है, क्योंकि खाने को पचाने वाले एसिड की मात्रा ज़्यादा होने से पेट में दर्द और जलन की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए नींबू के रस का ज़्यादा सेवन न करें।
निम्बू से सीने में जलन
ज़्यादा नींबू पानी पीने से सीने में जलन की भी शिकायत हो सकती है। दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड की वजह से ऐसा होता है। एसोफेगस और पेट जब सही तरीके से काम नहीं करता है और पेट से निकलने वाला एसिड वापस एसोफेगस में आ जाता है तो सीने में जलन होने लगती है ऐसे में आपको एसिड युक्त चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।
निम्बू से बार-बार पेशाब जाना
यदि वज़न घटाने के लिए बहुत ज़्यादा ही गुनगुने पानी में निम्बू मिलाकर पी रहे हैं तो आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। बार-बार पेशाब जाने से शरीर में पानी की कमी हो जातती है। इतना ही नहीं नींबू-पानी के ज्यादा सेवन से पोटैशियम की कमी भी हो सकती है।
निम्बू से खून में आयरन मात्रा अधिक हो सकती है
निम्बू पानी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि शरीर में ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन सी हो जाए तो यह आयरन को भी ज़्यादा अवशोषण करती है और आयरन की अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक साबित होती है।
निम्बू से माइग्रेन और अस्थमा
निम्बू पानी के ज़्यादा सेवन से माइग्रेन भी हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है यदि वो नींबू पानी का सेवन करते हैं तो उनकी समस्या और बढ़ सकती है।
निम्बू से हड्डियां कमज़ोर होती हैं
बहुत ज़्यादा निम्बू पानी पीने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, क्योंकि नींबू में मौजूद एसिड का हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह कर लें कि एक दिन में कितना नींबू पानी पीना चाहिए।
निम्बू एसिडिटी की समस्या बढ़ा देता है
जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या है उन्हें नींबू पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और इससे एसिडिटी और गैस की समस्या और बढ़ सकती है।
माना जाता है कि निम्बू पानी कब्ज में मदद करता है और साथ ही यह गुर्दे में पथरी के निर्माण को रोकता है। तो, इस बात पर सहमति हो सकती है कि हम प्रतिदिन नींबू पानी पी सकते हैं और सुबह सबसे पहले नींबू पानी पी सकते हैं क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है जो गर्मी के मौसम में आवश्यक पोषक तत्व है। इसके अलावा, सलाद के ऊपर निचोड़ा हुआ नींबू का रस हमारे शरीर में लोहे के अवशोषण के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा नींबू पानी से प्रहेज करना चाहिए।