logo
Read our latest articles regarding health
Latest Posts
+919501900927
[email protected]
FOLLOW US:
+91 9501900927
Top
 

Symptoms of Parasites Infection-Remove Parasite Naturally

Parasites Infection
3 May

Symptoms of Parasites Infection-Remove Parasite Naturally

Parasites Infection :- Parasite से लगभग पूरी दुनिया के लोग पीड़ित हैं अमेरिका में एक तिहाई लोगों के पेट में परजीवियों की मौजूदगी  हैं। हालाँकि पहली बार सुनने में आपको जरूर इस बात में संदेह हो सकता है, लेकिन परजीवी का आपके पेट में होना और आपको बीमार करना बहुत ही सामान्य हैं।

परजीवी होने का शुरुआती कोई लक्ष्ण नहीं होता लेकिन लम्बे समय तक पेट में रहने से ये पूरे पाचन और स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं और cancer जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

What is Parasites? परजीवी क्या होते हैं ?

एक परजीवी एक तरह का जीव है जो शरीर में बिन बुलाया मेहमान है, वो जिस शरीर में रहता है उसी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जो भोजन आप खाते हैं वो भोजन वो खाना शुरू कर देता है, परजीवी शरीर के जरूरी पौष्टिक तत्व का इस्तेमाल करता है। परजीवी के तीन मुख्य वर्ग हैं जो मनुष्यों में बीमारी का कारण बन सकते हैं: protozoa प्रोटोजोआ, helminths हेल्मिन्थ्स और ectoparasites एक्टोपारासाइट्स।

सामान्यत अगर शरीर परजीवी से पीड़ित हैं तो आप ये जरूर जांचे के आपके शरीर में ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अधिक सटीक निदान के लिए, अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Symptoms of Parasite Infection परजीवी संक्रमण के प्रमुख लक्षण

  • कब्ज, गैस, IBS के लक्षण, दस्त Constipation, gases, IBS symptoms, diarrhoea
  • सोते रहने में असमर्थता और रात में बहुत जागना Inability to fall asleep easy and waking up a lot at night
  • सोते समय दांत पीसना Grinding the teeth while sleeping
  • त्वचा पर चकत्ते, एक्जिमा, रोसैसिया और hives Skin rashes, eczema, rosacea, and hives
  • दर्दनाक जोड़ों और मांसपेशियों Painful joints and muscles
  • भोजन के बाद पेट भरा हुआ महसूस नहीं होना Not feeling full after meals
  • आयरन की कमी के कारण एनीमिया Anaemia due to lack of iron
  • थकान और अवसाद Tiredness and depression

आइये जानते हैं कौन से भोजन हैं जो परजीवी को नष्ट कर सकते हैं :-

How can remove parasite infection naturally with foods

Pineapple to remove Parasites Infection अन्नानास

Pineapple में ब्रोमेलैन नमक एंजाइम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने और पचाने में सहायक है, जिससे शरीर के digestion पाचन को बढ़ावा मिलता है, जिससे यह परजीवी और worm को आँतों में पनपने नहीं देता। Pineapple का जूस proinflammatory cytokines के उत्पादन को कम करता है जिससे आँतों में सूजन नहीं आती। अगर आपको pineapple से कोई एलर्जिक समस्या न हो तो आप 100 ml जूस 1-2 हफ़्तों तक लगातार पी सकते हैं।

Pumpkin Seeds to remove Parasites Infection कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में पाया जाने वाला टेट्रासाइक्लिक ट्राइटरपीन इन्हें परजीवियों के इलाज में उपयोगी बनाता है। इसके अलावा, कद्दू के बीज में कुकुर्बिटिन होते हैं जो कीड़े को paralyzed पंगु बना सकते हैं जिससे वो आंतों की दीवारों के भीतर नहीं छुप सकते जिससे मल-त्याग करते वो शरीर से बाहर निकल जायेंगे। आप रोजाना 3-5 ग्राम कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

Garlic & Onion to remove Parasites Infection लहसुन और प्याज

 

लहसुन की स्वास्थ्य सम्बन्धित विशेषताओं की वजह से लहसुन को सुपरफूड माना जाता है। लहसुन का सेवन आपको शरीर में मौजूद कई बीमारी पैदा करने वाले फंगस, बैक्टीरिया, परजीवी और यहाँ तक की कैंसर से बचाने की शक्ति रखता है। रिसर्च के अनुसार लहसुन और प्याज में पाये जाने वाले सल्फर कंपाउंड Parasite “Trypanosoma brucei’ और  Leishmania tarentolae को शरीर से नष्ट करने में प्रभावकारी हैं। “Trypanosoma brucei’ parasite अगर शरीर में मौजूद है तो ये बहुत सी नींद सम्बंधित समस्याएं पैदा करता है जबकि parasite Leishmania दुनिया में 30,000 मौतों का कारण है।

Clove to remove Parasites Infection लौंग

Clove लौंग में एंटीवायरल, जीवाणुरोधी, रोगाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं और लौंग का तेल आंतों में मौजूद parasite और उनके अंडे को नष्ट कर सकता है। Clove लौंग में जीवाणुनाशक प्रभाव bactericidal effect के गुण मौजूद हैं। रिसर्च के अनुसार लौंग का 3 % water Extracted घोल बैक्टीरिया Escherichia coli (E. coli), Staphylococcus aureus and Bacillus cereus को शरीर से खत्म कर सकता है।

Oregano to remove Parasites Infection या अजवायन की पत्तियां

Oregano को हिंदी में अजवायन की पत्तियां कहा जाता है, इसके पत्ते दिखने में तुलसी और पुदीने के पत्तों के आकार के होते हैं, दुनिया भर में इसकी 60 किस्म की प्रजातियाँ पायी जाती हैं इन सभी को Oregano के नाम से जाना जाता है।

यह एक आश्चर्यजनक शक्तिशाली जड़ी बूटी है जो शरीर में parasites के खिलाफ लड़ाई में एक आदर्श सहयोगी है। क्योंकि यह एक उच्च स्तर का एंटीऑक्सिडेंट है इसलिए यह शरीर से बहुत से रोगाणुओं को खत्म करता है। Oregano essential oil का सेवन करने से आंतों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है और शरीर का पाचन तन्त्र सही होता है। आप इसे टिंचर बोतल या Oregano Tea के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

Black Walnut Shells to remove Parasites Infection

ये एक तरह के अखरोट की किस्म है जो मुख्यत अमेरिका में पाया जाता है, Black Walnut उत्तरी अमेरिका में English walnut के बाद दूसरे सबसे अधिक खेती किए जाने वाले अखरोट हैं।

Black Walnut के बाहरी शेल में में एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी compound होते हैं, जो उन्हें प्राकृतिक रूप से परजीवी और बैक्टीरिया के इलाज के लिए उपयोगी बनाते हैं। हरी शेल का रस tincture रूप में आपको ऑनलाइन मिल सकता है जिसका सेवन आंतों के साथ पूरे शरीर को डिटॉक्स कर सकता है। ये आंतों में मौजूद parasite को नष्ट करने में बहुत उपयोगी है।

इनमे मौजूद टैनिन बहुत प्रभावकारी anti-bacterial है, आमतौर पर खाने वाली चीजों से आने वाले बैक्टीरियल जैसे Listeria, Salmonella, and E. coli — bacteria को नष्ट कर सकता है।

एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि Black Walnut के extract में एंटीऑक्सिडेंट और anti-bacterial गुण हैं, जो bacteria “Staphylococcus aureus” स्टैफिलोकोकस ऑरियस के विकास को रोकती हैं, ये बैक्टीरिया शरीर में इन्फेक्शन पैदा करता है।

Wormwood to remove Parasites Infection नागदौन

यह छोटी पीली और हरी फूलों वाली एक जड़ी बूटी है। इसके पत्ते और फूल आपको पाचन समस्याओं को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। ये शक्तिशाली anti-bacterial है जो बैक्टीरियल एक्टिविटी के साथ-साथ परजीवियों को भी खत्म करने की क्षमता रखते हैं। आंतों में मौजूद परजीवी या बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एक कप उबलते पानी में 1 चम्मच वर्मवुड मिलाएं, इसे चाय की तरह बनायें और छान कर पी लें।

Thyme to remove Parasites Infection थाइम

थाइम एक जड़ी बूटी है जिसके फूल, पत्ते और तेल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। थाइम का उपयोग external बाह्य और आन्तरिक internal दोनों तरीके से किया जा सकता है। इसका तेल गंजेपन और त्वचा सम्बन्धित  रोगों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसकी पत्तियों की चाय या काढ़ा parasite cleansing का काम करती है।

इस जड़ी बूटी में thymol थाइमोल की महत्वपूर्ण मात्रा होती है, thymol compound जो दाद, माइट्स और अन्य परजीवियों और कार्वाकोल के विकास को रोकता है, thymol शरीर को ई कोलाई और अन्य बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

क्या आप जानते हैं कि इस अद्भुत जड़ी बूटी में थाइमस (Thymus) को जागृत या उत्तेजित करने की शक्ति है जो immunity से सम्बन्धित एक प्रमुख ग्रंथि Gland है?

Thyme का ओरल इस्तेमाल ब्रोन्काइटिस के लिए लिया जाता है, खांसी, गले में खराश, पेट का दर्द, गठिया, पेट में जलन, पेट में दर्द (गैस्ट्राइटिस), दस्त, बच्चों में Bed-wetting, (डिस्प्रेक्सिया), आंतों में गैस (पेट फूलना), parasite इन्फेक्शन या worm इन्फेक्शन, में किया जाता है। यह एक diuretic भी है जो यूरिन के output को बढ़ाता है, यह urine इन्फेक्शन को खत्म करता है और भूख बढ़ाने में सहायक है।

ऊपर बताये गए सभी ईलाज पूर्णतया साइंटिफिक स्टडीज पर निर्भर हैं, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई एलर्जिक समस्या है तो कृपया इस बात को ध्यान में रखते हुए ही कोई ईलाज शुरू करें। बाकि आपको हमारा कंटेंट पसंद है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट जरूर करें।

Covaxin, Covishield Not For Everyone – जानिए क्या हैं साइड इफेक्ट्स

Jagdish Singh

Blogger

Leave a Reply:

You don't have permission to register