logo
Read our latest articles regarding health
Latest Posts
+919501900927
[email protected]
FOLLOW US:
+91 9501900927
Top
 

नसों का रंग नीला/हरा क्यों दिखता है, जबकि खून तो लाल होता है?

नसों का रंग
8 Dec

नसों का रंग नीला/हरा क्यों दिखता है, जबकि खून तो लाल होता है?

नसों का रंग नीला/हरा क्यों दिखता है? हमारी नसो में दो तरह की खून का बहाव होता है : पहला ऑक्सीजन युक्त खून जो चमकीला लाल रंग का होता है। दूसरा ऑक्सीजन रहित खून जिसमे से कोशिकाओं द्वारा खून से ऑक्सीजन ले लिया गया है, यानि ऑक्सीजन रहित खून जो गहरा लाल रंग का होता है। चमड़ी के ऊपर वाली जो नसे होती है उनमे ऑक्सीजन रहित गहरा लाल खून बहता है।

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि Human blood color एक प्रोटीन – हीमोग्लोबिन के कारण लाल होता है। Hemoglobin में लाल-रंग के घटक होते हैं जिन्हें हीम कहा जाता है। हीम का काम रक्त प्रवाह के साथ ऑक्सीजन को लाना- ले जाना होता है। हीम में मौजूद iron oxygen से क्रिया करता है और इनके मेल से बनने वाला अणु (Molecule) ही फेफड़ों से शरीर के अन्य अंगों तक oxygen पहुंचाता है।

Rules of light with colors

दरअसल लाल रंग की तुलना में नीले रंग की प्रकाश किरणें Tissues को उतनी गहराई तक नहीं भेद पाती हैं, इसलिए पहले से और ज्यादा परावर्तित हो जाती हैं। जबकि लाल रंग की किरणें अंदर तक जाती हैं और इनका कुछ ही हिस्सा परावर्तित होकर बाहर दिखाई पड़ता है, यही कारण है कि इन वाहिकाओं का रंग हमें लाल के बजाय नीला दिखाई पड़ता है।

प्रकश सात रंगो से बना है, लेकिन यहा पे हम सिर्फ लाल और नीला की बात करेंगे।

लाल प्रकाश का तरंग दैर्ध्य सबसे ज्यादा होता है, इसका मतलब यह है की लाल प्रकाश अगर किसी चीज के ऊपर पड़ता है तो वह (लाल प्रकाश ) आसानी से अपनी दिशा बदले (without deflection) उस चीज के अंदर भेद कर सकती है।

लाल प्रकाश आसानी से चमड़ी का ५-१० मि मी अंदर तक पहुंच जाता है जहा पर ऑक्सीजन रहित खून ले जाने वाली नसे होती है। यह लाल प्रकाश खून के हैमोग्लोबिन द्वारा सोख लिया जाता है।

इसके विपरीत नीला प्रकाश का तरंग दैर्ध्य अन्य रंगो कि तुलना में सबसे छोटा होता है जिसकी वजह से नीला प्रकाश बिखर (scattering) और मुड़ (deflection) जाता है।

नीला रंग के आसानी से बिखर जाने की वजह से चमड़ी के अंदर तक नहीं जा पाता। जब नीला प्रकाश चमड़ी पर पड़ता है तो ज्यादातर मुड़ जाता है।

अब मान लीजिये चमड़ी पर लाल और नीला प्रकाश साथ साथ पड़ रहा है (जैसे की आप जब धुप में रहते है तब होता है), तब आपको नसों की आसपास वाली चमड़ी पर लाल, नीला और अन्य रंगो के मिश्रण वाला प्रवर्तित प्रकाश मिलेगा।

और जहा पर नसे है वहां पर आपको ‘कम लाल और ज्यादा नीला’ दिखेगा। यही कारण है की हमे वहां नसों का रंग नीला/हरा दिखाई देता है।

पेट साफ़ करने के नियम, हम हर रोज कौन-कौन सी गलतियां दोहराते हैं?

Jagdish Singh

Blogger

Leave a Reply:

You don't have permission to register